
लखनऊ; नगर निकाय को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव भाजपा पर निशाना साधा है. निकाय चुनाव के आए परिणाम पर सपा प्रमुख ने कहा कि नगर निकाय चुनावों में जीते सपा के सभी प्रत्याशियों व भाजपा के ख़िलाफ़ लड़कर जीते सभी ‘अन्य’ प्रत्याशियों को भी हार्दिक बधाई! नगरों से थोड़ा बाहर आते ही, हर हथकंडे अपनाकर भी भाजपा बुरी तरह हारी है.
नगर निकाय चुनावों में जीते सपा के सभी प्रत्याशियों व भाजपा के ख़िलाफ़ लड़कर जीते सभी ‘अन्य’ प्रत्याशियों को भी हार्दिक बधाई!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 14, 2023
नगरों से थोड़ा बाहर आते ही, हर हथकंडे अपनाकर भी भाजपा बुरी तरह हारी है।
गौरतलब है कि यूपी निकाय चुनाव में भाजप को बड़ी जीत मिली है. मेयर की सभी 17 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है. वहीं, समाजवादी पार्टी ने बीजेपी पर चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया है. इसके पूर्व अखिलेश यादन ने कर्नाटक में भाजपा की हार पर भी तंज कसा था.
उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि कर्नाटक का संदेश ये है कि भाजपा की नकारात्मक, सांप्रदायिक, भ्रष्टाचारी, अमीरोन्मुखी, महिला-युवा विरोधी, सामाजिक-बँटवारे, झूठे प्रचारवाली, व्यक्तिवादी राजनीति का ‘अंतकाल’ शुरू हो गया है’.









