
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव को लोकसभा में समाजवादी संसदीय दल के नेता बनाए गए हैं। इसके अलावा अखिलेश यादव ने सांसद बाबू सिंह कुशवाहा और धर्मेंद्र यादव को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। जहां जौनपुर से सांसद बाबू सिंह कुशवाहा को संसदीय दल का उपनेता नियुक्त किया गया है। वहीं आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव को संसदीय दल का मुख्य सचेतक बनाया गया है।
सचेतक का ये होता है काम
लोकसभा में विपक्ष और सरकार दोनों दल अपने सचेतक नियुक्त करते हैं। मुख्य सचेतक अपने सदस्यों को सदन की महत्त्वपूर्ण सूचना मुहैया कराते हैं। इसके अलावा चर्चा और मतदान के दौरान सदन में सदस्यों की उपस्थिति और प्रतिभागिता सुनिश्चित करते हैं। संसदीय कार्य मंत्रालय के मुताबिक सचेतक कुशल समन्वयक का कार्य करता है। यह अपने दलों और सदस्यों की तरफ से संसदीय प्रक्रियाओं और पद्धतियों को पीठासीन अधिकारियों और सचिवालय के साथ विचार-विमर्श करते हैं।
उपनेता का ये होता है काम
वहीं उपनेता की जिम्मेदारी सदन में नेता की अनुपस्थिति में सारा काम देखना होता है। बता दें सदन में मुख्य सचेतक और संसदीय दल के नेता के साथ उपनेता को भी एक कार्यालय मिलेगा।









