अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम केशव पर किया पलटवार, कहा- “भाजपाई सत्तान्मुखी है, सेवान्मुखी नहीं”

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच वार पलटवार का दौरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। मानसून ऑफर पर केशव प्रसाद मौर्य के पलटवार करने के चंद घंटों के बाद ही एक बार फिर अखिलेश यादव ने बड़ी बात कह दी है। उन्होंने ट्वीट कर बीजेपी सरकार को एक बार फिर घेरा है।

अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल x पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि न संगठन बड़ा होता है, न सरकार। सबसे बड़ा जनता का कल्याण होता है। संगठन और सरकार तो बस साधन होते हैं, लोकतंत्र में साध्य तो जनसेवा ही होती है। जो साधन की श्रेष्ठता के झगड़े में उलझे हैं, वो सत्ता और पद के भोग के लालच में है, उन्हें जनता की कोई परवाह ही नहीं है। उन्होंने लिखा कि भाजपाई सत्तान्मुखी है, सेवान्मुखी नहीं।

मानसून ऑफर को लेकर कही थी यह बात

दरअसल, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अखिलेश यादव के 100 विधायक लाओ, सरकार बनाओ मानसून ऑफर पर पलटवार करते हुए पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि मानसून ऑफर को 2027 में 47 पर जनता और कार्यकर्ता फिर समेटेंगे। साथ ही दावा किया कि 2027 में 2017 दोहरायेंगे।

Related Articles

Back to top button