राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल हुए अखिलेश यादव, युवाओं में दिखा गजब का जोश

UP में गठबंधन का प्रचार आगरा से शुरू हो रहा है। इस बीच राहुल की इस यात्रा में प्रियंका गांधी के साथ अखिलेश यादव ने भी अपना दम दिखाया।

डिजिटल डेस्क: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राहुल गांधी देश भर में प्रचार कर रहे हैं। इस बीच उनकी ये यात्रा उत्तर प्रदेश के आगरा में डबल धमाके के साथ दिखी। दरअसल, उत्तर प्रदेश में गठबंधन का प्रचार आगरा से शुरू हो रहा है। इस बीच राहुल की इस यात्रा में प्रियंका गांधी के साथ अखिलेश यादव ने भी अपना दम दिखाया। रविवार यानी 25 फरवरी को आगरा के बगिया में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का माहौल अलग ही देखने को मिला। उत्तर प्रदेश में गठबंधन के बाद अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने आगरा से अपने जीत का दंभ भरते हुए भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जहाँ सबसे पहले प्रियंका गांधी और फिर अखिलेश यादव ने जनता को संबोधित किया।

इस यात्रा में अखिलेश ने INDIA गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन करते हुए अलायन्स में नया जोश भर दिया।

सपा सुप्रीमो में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह यात्रा मोहब्बत की दुकान है। यहां से जितनी भी मोहब्बत ले जा सकते हैं ले जाइये। आने वाले वक्त में हमें संविधान को बचाने के लिए काम करना है। आने वाले समय में बीजेपी हारेगी और इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। देश का किसान दुखी है, नौजवानों के सपने तोड़े जा रहे हैं।

अब एक बार जरा आप राहुल गांधी का बयान भी सुनिए जहाँ उनमे एक अलग ही ऊर्जा देखने को मिली…..

राहुल गांधी ने कहा कि, “मुझे भीड़ में से एक लड़का आया और कहता है की मैं जानता हूँ कि आप क्या कर रहे हैं। मैंने पूछा कि मैं क्या कर रहा हूँ तो उसने कहा कि आप नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं। आज देश में नफरत का बाजार खुला हुआ है। इस देश में गरीबो के साथ अन्याय हो रहा है इसलिए हमने अपनी यात्रा में अन्याय शब्द को भी जोड़ दिया। आज देश में नफरत का बाजार खुला हुआ है। देश में भाई को भाई से लड़ाया जा रहा है। इस देश में गरीबो के साथ अन्याय हो रहा है इसलिए हमने अपनी यात्रा में अन्याय शब्द को भी जोड़ दिया। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में अखिलेश यादव का स्वागत है। आज बहुत खुशी का दिन है, हम सब मिलकर देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।”

सात साल बाद साथ दिखें ‘UP के दो लड़के’

गौरतलब है कि साल 2017 के बाद राहुल और अखिलेश एक बार फिर यूपी में साथ दिखे हैं। पिछले बार उन लोगों ने विधानसभा चुनाव के लिए एक दूसरे से हाथ मिलाया था मगर इस बार लोकसभा चुनाव गठबंधन के साथ लड़ेंगे। यहाँ एक और महत्वपूर्ण बात ध्यान देने वाली है, वो है आगरा की दो संसदीय सीट में से एक सीट फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस का चुनाव लड़ना। अंतिम बार कांग्रेस ने आगरा लोकसभा सीट पर वर्ष 1989 में जीत दर्ज की थी। तब से लेकर अब तक कांग्रेस लगातार वहां पर संघर्ष करती ही नजर आई है। अब देखना होगा की इस बार अखिलेश यादव का साथ क्या यूपी में कांग्रेस की नैया पार लगा पाएगी, या फिर मोदी का ऐलान कांग्रेस मुक्त भारत सच होने के एक और कदम आगे बढ़ जाएगी।   

Related Articles

Back to top button