एमपी दौरे पर अखिलेश यादव , सपाईयों को देंगे जीत का मंत्र, महिलाओं के 20 फीसदी टिकट देने का ऐलान

समाजवादी पार्टी ( samajwadi Party ) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सिरमौर निर्वाचन क्षेत्र में एक सार्वजनिक बैठक ...

समाजवादी पार्टी ( samajwadi Party ) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सिरमौर निर्वाचन क्षेत्र में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया। इसी के साथ उन्होने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के अभियान की शुरुआत की। मध्य प्रदेश दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को लखनऊ लौटने से पहले वह खजुराहो में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे।

मध्य प्रदेश में पार्टी नेताओं ने कहा कि सपा राज्य की सभी सीटों पर लड़ने की तैयारी कर रही है। अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने कितने प्रतिशत महिलाओं को टिकट दिया हैं। अभी तक पता नहीं हैं। मगर समाजवादी पार्टी ऐलान करती हैं कि 20 फीसदी महिलाओं को टिकट देगी। अगर एमपी राजस्थान में मुकाबले की बात करें तो भाजपा और कांग्रेस के बीच होने की उम्मीद है।

एसपी और कांग्रेस इंडिया गुट का हिस्सा होने के बावजूद, दोनों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों में अलग अलग चुनाव प्रचार कर रहे हैं। जिनमें इस साल के अंत में मतदान होना है।

Related Articles

Back to top button