
समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के संचालक मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार किये जाने के बाद सपा संस्थापक अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुंचे हैं। समजवादी पार्टी के ऑफिसियल अकाउंट से एक वीडियो साझा किया हैं। जिसमें अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय के अंदर बैठे हुए।
समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के संचालक मनीष जगन अग्रवाल को रविवार सुबह हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने मनीष पर ट्विटर हैंडल के जरिये अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया हैं। उन टिप्पणियों के चलते उन पर हजरतगंज कोतवाली में कई मुकदमें दर्ज थे।
मनीष जगन की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी समाजवादी पार्टी की ओर से दी गई। आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा गया कि, ‘सपा के कार्यकर्ता मनीष अग्रवाल को लखनऊ पुलिस के द्वारा गिरफ्तार करना निंदनीय एवं शर्मनाक हैं! आगे उसमें लिखा सपा कार्यकर्ता को अविलंब रिहा करे पुलिस।’
दरअसल बीते दिनों समाजवादी मीडिया सेल के ट्विटर अकाउंट से कई लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। उनके द्वारा भाजपा के नेताओं और प्रवक्ताओं के अतिरिक्त कई पत्रकारों को भी निशाना बनाया था। इसे लेकर लखनऊ के अलग-अलग थानों में लगातार शिकायतें दर्ज कराई जा रही थीं। मनीष की गिरफ्तारी का यही कारण माना जा रहा हैं।









