Bahraich में बोले Akhilesh Yadav-इस बार SP गठबंधन की ऐतिहासिक जीत होगी, हर चरण में बहुमत दे रही जनता…

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बहराइच में जनसभा की। इस दौरान सपा अध्यक्ष बोले, पहले 2 चरणों में गठबंधन की शतक लगा था। आज शाम तक दूसरा शतक भी लगेगा। इस बार गठबंधन की ऐतिहासिक जीत होगी।

अखिलेश यादव बोले, हर चरण में सपा गठबंधन को जनता बहुमत दे रही है। इस चुनाव में जनता चुनाव लड़ रही है। बीजेपी नेताओं के घरों,गाड़ियों से झंडे उतर गए हैं। महंगाई से जनता परेशान हो गई है। आमदनी आधी और महंगाई दोगुनी हुई है। ये चुनाव लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है।

बता दें, यूपी चुनाव के चौथे चरण के लिए 9 जिलों में मतदान हो रहा है। जिसमें पीलीभीत,लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव,रायबरेली, फतेहपुर और बांदा जिले में आज मतदान हो रहा है। चौथे चरण के 624 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। चौथे चरण में 2 करोड़ 12 लाख 90 हजार 564 मतदाता हैं, जिसमें 1 करोड़ 14 लाख 3 हजार 306 पुरुष मतदाता है, 98 लाख 86 हजार 286 महिला मतदाता हैं। वहीं 972 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

Related Articles

Back to top button
Live TV