
Loksabha Election 2024- मैनपुरी पहुंचे अखिलेश यादव ने बीजेपी प्रत्याशी जयवीर सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ये वही मंत्री हैं जो पहले ही समाजवादी पार्टी को लाखों से जिताने की भविष्यवाणी कर चुके हैं। मालूम हो कि इस बार जयवीर सिंह डिंपल यादव के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि जयवीर सिंह को जान-बूझकर भाजपा ने मैनपुरी से चुनाव लड़ने के लिए भेजा है। अखिलेश ने ये भी दावा किया कि जयवीर चुनाव नहीं जीतेंगे क्योंकि वो पहले से ही डरे हुए हैं। ऐसे में बीजेपी ने उन्हें यहां से टिकट देकर उनका दिल तोड़ने का काम किया है। अखिलेश यादव का यह बयान शोसल मीडिया पर भी वायरल है। हालांकि जयवीर सिंह भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं। लेकिन समाजवादी पार्टी ने भी इस सीट पर खासी नजर रखी है।









