PDA परिवार मजबूत न हो इसलिए BJP अग्निवीर योजना लाई, बोले अखिलेश यादव

उन्होंने कहा, सरकार युवाओं को नौकरी नहीं देना चाहती है। यही कारण है, पेपर लीक कराए जा रहे हैं। फौजी की नौकरी से PDA परिवार मजबूत होता था।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, कभी समुद्र मंथन हुआ था अब संविधान मंथन होगा। आने वाले समय में PDA BJP का सफाया करेगा।

उन्होंने कहा, सरकार युवाओं को नौकरी नहीं देना चाहती है। यही कारण है, पेपर लीक कराए जा रहे हैं। फौजी की नौकरी से PDA परिवार मजबूत होता था। लेकिन ‘PDA मजबूत न हो इसलिए BJP अग्निवीर योजना लाई’। सपा प्रमुख ने कहा, BJP विधायकों को पैकेज दे सकती है, जनता को नहीं दे सकती है।

नौकरी नहीं देना चाहती सरकार-अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा, पुलिस भर्ती का बड़ा-बड़ा दावा किया गया था। पेपर लीक हो गया। सरकार ने जानबूझकर पेपर लीक कराया है क्योंकि उनकी नियत नहीं है नौकरी देने की।

Related Articles

Back to top button