
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को उत्तर प्रदेश विधानमंडल बजट सत्र में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, इस सरकार में कोई एक्सप्रेस-वे हवा में बनता है। एयरपोर्ट के लिए लिए गए जमीन के लिए मुआवजा दिया चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार मार्केट वैल्यू से पैसा नहीं दे रही है। जबकि समाजवादी सरकार ने 4 गुना रेट में पैसा दिया था। आखिर सरकार किसानों को मुआवजा क्यों नहीं दे रही है। बताना चाहिए।
पुराने रेट पर ली जा रही जमीन
उन्होंने कहा कि, चित्रकूट में डिफेंस का गलियारा बनने जा रहा है। इसके लिए जमीन पुराने रेट पर ली जा रही है। सरकार सही मुआवजा नहीं दे रही है। राम मंदिर पर फैसला आने के बाद अधिकारियों ने भारी लूट की। एयरपोर्ट के निर्माण में सही रेट नहीं दिया गया। लोगों की जमीन जा रही,उनको मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, अयोध्या से ज्यादा जमीनों का गोरख धंधा कहीं नहीं हुआ। कुछ मिनट में लोगों ने करोड़ों कमा लिया, जो विकास होना चाहिए वो विकास सरकार नहीं करा पा रही है।
पढ़े-लिखे युवा बेरोजगार..बाहर जाने को मजबूर
अखिलेश यादव ने कहा कि, सरकार ने कहा था कि अब नौकरी के लिए प्रदेश से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश के तमाम नौजवान पढ़े लिखे हैं। बेरोजगारी चरम पर है। नौजवानों को रोजगार के लिए इजरायल जाकर काम करना पड़ रहा है। मजबूरी में उन्हें इजराइल भेजा जा रहा है। आखिरकार रोजगार कहां है। रोजगार होता तो यहीं रहकर काम मिल जाता। सरकार कह रही 1,80,000 से ज्यादा जन सेवा केंद्र खुले हैं। इतने जन सेवा केन्द्र हैं तो लोग आत्मदाह क्यों कर रहे।
पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव
उन्होंने कहा कि, मेरठ में जमीन को लेकर आत्मदाह करना पड़ा। बलिया में बन रहे यूनिवर्सिटी में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक जीरो हैं। हिंदी न्यूज़ चैनल में पीडीए 3 प्रतिशत है। ये जातियां आखिर कहां जएं। इस पर अब कोई जवाब नहीं देगा। बीजेपी सरकार में सैनिक स्कूल नहीं बना है। कोई नया आईआईटी नहीं आया,आईआईएम नहीं आया। सरकार ने कहा था कि उत्तर प्रदेश निफ्ट बनेगा, लेकिन अभी तक क्यों नहीं बना।
जितनी जमीन नहीं है उससे ज्यादा पेड़ लग गए
सपी अध्यक्ष ने कहा कि, नमामि गंगे में बहुत काम हुआ, लेकिन दिख क्यों नहीं रहा है। जितनी जमीन नहीं है उससे ज्यादा पेड़ लग गए हैं। अटल जी के नाम पर मेडिकल यूनिवर्सिटी बननी थी। लेकिन आज तक नहीं बनी। कैंसर इंस्टीट्यूट के लिए क्या किया सरकार ने? सरकार कुछ ही लोगों को सब कुछ देना चाहती है। सरकार लोहिया इंस्टीट्यूट में परमानेंट डायरेक्टर नहीं दे पा रही। जीरो टॉलरेंस की बात करती है सरकार, फिर महिला सुरक्षित क्यों नहीं।
योगी सरकार न्यूज़ को भी कंट्रोल करती
उन्होंने कहा कि, बनारस मामले के आरोपी की फ़ोटो सीएम के साथ है। कानपुर की घटना पर सरकार ने क्या किया। योगी सरकार न्यूज को भी कंट्रोल करती है। सरकार अपराध नहीं कंट्रोल कर पा रही है। प्रदेश में लॉ अलग है, ऑर्डर अलग हो रहे। आज जीरो टॉलरेंस जीरो हो गया है। गड्ढा मुक्ति पर हजारों करोड़ खर्च हो गए हैं। लेकिन कानपुर में सबसे ज्यादा गड्ढे होंगे।
अखिलेश यादव ने कहा कि, आए दिन जानवरों से लोगों की जान जा रही है। प्रदेश में सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है। ‘प्रदेश में सम्मानजनक नौकरी नहीं दे पा रही सरकार’। 90% से ज्यादा पढ़ने वाला बच्चा बेरोजगार है। उन्होने कहा कि सरकार बातये की ODOP के लिये कितना बजट दिया गया है।









