थाली, ताली और घंटी वाली सरकार…गारंटी सिर्फ जुमला, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना

उन्होंने कहा, जो सामने हैं उनके पास दिखाने और बताने के लिए कुछ भी नहीं है। सुनने में आ रहा है पूरे देश की होर्डिंगों से प्रत्याशी की तस्वीर हटा दी गई है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी की प्रत्याशी डिंपल यादव के नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए बोले इस बार मैनपुरी का चुनाव रिकार्ड मतों से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रिकार्ड मतों से जीतने जा रही हैं।  

उन्होंने कहा, जो सामने हैं उनके पास दिखाने और बताने के लिए कुछ भी नहीं है। सुनने में आ रहा है पूरे देश की होर्डिंगों से प्रत्याशी की तस्वीर हटा दी गई है। जनता जब 10 साल के दिल्ली का आकलन करेगी और 7 साल उत्तर प्रदेश सरकार का आकलन करेगी तो वह सब चेहरे गायब हो जाएंगे उत्तर प्रदेश से और देश से भारतीय जनता पार्टी का सफाया होने जा रहा है।

इलेक्टोरल बॉड के बहाने ईडी सीबीआई को आगे कर वसूला गया चंदा

सपा प्रमुख ने कहा, इलेक्टोरल बांड में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। इलेक्टोरल बांड के बहाने ईडी, सीबीआई को आगे कर कर हजारों करोड़ चंदा वसूल गया। यह बीजेपी के लोग वैक्सीन का बहुत प्रचार कर रहे थे। सुनने में आ रहा है, कि बीजेपी वाले इनसे भी चंदा वसूला है। खबरें आ रही है कि, जो सरकारी आंकड़े बता रहे हैं और जो सर्वे हुए हैं महत्वपूर्ण संस्थाओं ने जो सर्वे किए हैं बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गई है 80 से 90% नौजवान युवा पढ़ने लिखने बाद भी बेरोजगार है।

अग्निवीर जैसी योजना स्वीकार नहीं

अखिलेश यादव ने कहा, अग्निवीर जैसी व्यवस्था को समाजवादी पार्टी के लोग कभी स्वीकार नहीं कर सकते हैं। दो-चार साल की आधी अधूरी नौकरी है। आने वाले समय पर हो सकता है, यह खाकी वालों की भी नौकरी 4 साल की कर दें। सोचो उनका भविष्य क्या होगा।

हार छुपाने के लिए 400 पार का नारा

उन्होंने कहा,  जो लोग 400 पर की बात कर रहे हैं। वह हारने जा रहे हैं। हार छुपाने के लिए 400 पर कह रहे हैं। अगर 400 पर ही कर रहे होते तो झूठे मुकदमे लिख करके दिल्ली के मुख्यमंत्री को जेल भेजना पड़ता क्या? झूठे मुकदमे लगा करके झारखंड के मुख्यमंत्री को जेल भेज दिया। जनता इंतजार कर रही है इसका जवाब अपने वोट के माध्यम से देगी। उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश से भारतीय जनता पार्टी का सफाया होने जा रहा है।

थाली, ताली और घंटी वाली सरकार

 भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा, यह थाली, ताली और घंटी बजने वाले लोग गारंटी की जो घंटी बजा रहे हैं यह गारंटी नहीं है ताली-थाली वाली आवाज है।उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी अमेरिका की नकल कर रही है। नेशन फर्स्ट यह अमेरिका का नारा है। हमारे मुख्यमंत्री अमेरिका कभी नहीं गए वो तो एटा में जो बिजली घर बना है, उसका नाम नहीं ले पा रहे हैं। नेशन फर्स्ट क्या लायेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा अभी बिल गेट्स आए थे प्रधानमंत्री की उनसे मुलाकात हुई। डिजिटल डिवाइस पर बात कर रहे थे। अभी बहुत से उद्योगपति और आ रहे हैं उनसे भी डिजिटल डिवाइस पर बात करेंगे। अगर डिजिटल डिवाइस पर किसी ने भी काम किया है तो वह समाजवादी पार्टी ने किया। यह नेशन फर्स्ट वाले सड़कों से जानवर हटा दें बस।

गुलशन शाक्य का टिकट कटने में बीजेपी का हाथ

मैनपुरी बसपा प्रत्याशी गुलशन शाक्य का टिकट काटने पर अखिलेश यादव ने कहा बीजेपी के फोन से बसपा ने टिकट बदला है। कन्नौज की सीट पर अखिलेश यादव ने कहा बहुत जल्दी प्रत्याशी घोषित हो जाएगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पर अखिलेश यादव ने कहा जो दूसरे प्रदेश के मुख्यमंत्री आए थे वह मैनपुरी का विकास देखने। विकास देख कर गए हैं। मैं उन्हें भरोसा दिलाता हूं रनवे से लेकर फोरलेन और एक्सप्रेसवे सड़के देखी होगी।

 भाजपा के घोषणा पत्र को लेकर अखिलेश यादव ने कहा, समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में ओल्ड पेंशन बहाल करने के साथ ही, किसानों का कर्ज भी माफ होगा। 2014 में जुमला आया था 2024 में गारंटी और घंटी आई जुमले से बड़ा मामला है। जब ये जुमला पूरा नहीं हुआ तो गारंटी कैसे पूरी होगी।

Related Articles

Back to top button