
समाजवादी पार्टी प्रमुख व कन्नौज लोकसभा सीट से उम्मीदवार अखिलेश यादव ने बाराबंकी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “भाजपा ने जो गड्ढा खोदा था वह उसी में गिर गए। उनकी नकारात्मक राजनीति को आज कोई स्वीकार नहीं कर रहा, वह खुद ही अपने खोदे हुए गड्ढे में गिर गए हैं।”
अखिलेश यादव ने कहा, इस सरकार में सबसे ज्यादा पेपर लीक हुआ। बीजेपी सरकार में 10 से ज्यादा पेपर लीक हुए है। इन्होंने लोगों को फर्जी निवेश का सपना दिखाया। बाराबंकी में कोई निवेश नहीं हुआ। भाजपा सरकार ने सपा सरकार की योजनाओं को बर्बाद किया।
उन्होंने कहा, सरकार बनी तो अग्निवीर व्यवस्था खत्म हो जाएगी। पक्की वर्दी के साथ पक्की नौकरी मिलेगी। उन्होंने कहा, अग्निवीर वाली नौकरी हम स्वीकार नहीं करते है। ये सरकार लोगों की जान के पीछे पड़ी है।









