
लखनऊ; यूपी विधानसभा के मानसून सत्र का आज अंतिम दिन है. सत्र के अंतिम दिन विधानसभा में नेता सदन योगी आदित्यनाथ व नेता विपक्ष अखिलेश यादव उपस्थिति दिखी. इस दौरान अखिलेश यादव योगी सरकार पर जमकर बरसे. जहां अखिलेश ने सीएम योगी को लेकर कटाक्ष किया वहीं ओपी राजभर पर भी जमकर निशाना साधा.
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) August 11, 2023
➡️नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव का संबोधन
➡️विधानसभा में बोल रहे हैं अखिलेश यादव
➡️सांड की टक्कर से लोगों की मौत हो रही- अखिलेश
➡️जिनकी जान गई उनकी मदद ही कर दीजिए- अखिलेश
➡️कांवड़ियों की जान गई, परिवार वाले परेशान हैं- अखिलेश
➡️आपके अधिकारी मां-बेटी को जिंदा मार आए-… pic.twitter.com/XjDPyScP64
अखिलेश ने सदन में ओम प्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए कहा कि जब हमारे साथ थे तब मंच से गाना गाते थे ‘ चल संन्यासी मंदिर में’. अब ये उसकी दूसरी लाइन गा रहे हैं. राजभर पर तंज कसते हुए कहा कि राजभर जब शपथ लेने के लिए गए थे तब CM ने कहा था कि ‘मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है’. अखिलेश यादव ने कहा कि राजभर हमारे साथ थे. अभी ऑर्बिट चेंज कर लिए हैं. वह गोरखपुर, बांदा वाली भर्ती भूल चुके हैं.









