मैनपुरी पहंचे अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर बोला हमला- कहा सरकार बताये बैंकों में कब रुकेगी लूट

अंबेडकर जयंती पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव आज मैनपुरी पहुंचे है। जहां उन्होंने सपा जिला कार्यालय में आंबेडकर जी को नमन किया और पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद दोनों नेताओं ने सपा कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों से संवाद किया।

वहीं इसके बाद उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक जाति दूसरी जाति का सम्मान करे। हम सबको नेताजी का आशीर्वाद मिला और संविधान बचाने के लिए हम सबकुछ करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहेब ने हमे सही रास्ता दिखाया है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जनता ने हमें संघर्ष का जनादेश दिया है। उन्होंने आगे सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘अर्थव्यवस्था कब सुधारेंगे,बैंकों में लूट कब रुकेगी?। वही उन्होंने बताया कि बहुत जल्द सपा की एक समीक्षा बैठक होगी।

वहीं इससे पहले अंबेडकर जयंती पर उन्होंने ने ट्वीट कर लिखा, “भारत रत्न पूज्य बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर शत-शत नमन! नागरिकों को संविधान के माध्यम से समानता का अधिकार व समाज में समता का भाव लाने का जो आंदोलन बाबासाहेब ने किया था, उसे आज और अधिक तीव्र किये जाने की जो अपेक्षा है, उसके लिए हम सदैव प्रतिबद्ध एवं सक्रिय रहेंगे।“

Related Articles

Back to top button