
लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ में एक इफ्तार पार्टी में शामिल होने पहुँचे थे. जहाँ पर इफ्तार में शामिल होने के बाद वह मीडिया से मुखतिब हुए और बीजेपी सरकार पर जमकर बरसे और मौजूदा बिजली संकट के लिए प्रदेश और केंद्र की सरकार को जिम्मेदार बताया. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार कोई भी अच्छा काम नहीं होने देती है.

अखिलेश यादव ने कहा कि बिजली के कारखाने सपा शासन में लगे थे, मौजूदा बीजेपी सरकार ने एक भी बिजली कारखना नहीं लगवाया. डबल इंजन की सरकार यूपी का बिजली कोटा नहीं बढ़वा पाई, प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही और सरकार बेरोजगारी को छोड़ लाउडस्पीकर पर बहस कर रही है. सरकार बेरोजगारी के आंकड़े पेश नहीं करना चाहती है.

इसके साथ ही अखिलेश यादव ने प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था पर भी सरकार को जमकर घेरा और कहा प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है. आजम खान के सवाल पर जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी उनके साथ है और वह पार्टी के साथ है.









