कन्नौज से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव! इशारों-इशारों में कह दी बड़ी बात

कन्नौज को सपा का गढ़ मानी जाती है। समाजवादी पार्टी 1998 से 2014 तक सभी चुनाव में जीत हासिल करती आई है.....

लोकसभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण के लिए मतदान कल है। यूपी के आठ सीटों के लिए 19 अप्रैल सुबह से ही वोटिंग शुरू हो जाएगी। इससे पहले यूपी की सियासत में हलचल तेज हो गई है। क्योंकि कन्नौज सीट को लेकर कैंडिडेट का चेहरा कन्फर्म हो गया है। 

वह और कोई नहीं बल्कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव स्वयं इस सीट से मैदान में उतर रहे हैं। इस बात की पुष्टि कन्नौज सपा जिलाध्यक्ष कलीम ख़ान ने की है। हालांकि अखिलेश यादव ने खुद इसकी पुष्टि नहीं की है। गुरुवार को अखिलेश यादव कन्नौज पहुंचे थे वहां पर वह बूथ कमेटियों के साथ गहन बैठक की। चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की।  

दअरसल आप को बता दें कि कन्नौज को सपा का गढ़ मानी जाती है। समाजवादी पार्टी 1998 से 2014 तक सभी चुनाव में जीत हासिल करती आई है। 1874824 मतदाओं वाले कन्नौज सीट से अखिलेश यादव और डिंपल यादव सांसद रह चुके हैं। हालांकि 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार सुब्रत पाठक ने डिम्पल यादव को 12353 वोटों से पराजित करते हुए जीत हासिल की थी…भाजपा ने इस बार भी सुब्रत पाठक को मैदान में उतारा है। ऐसे में अखिलेश यादव के अलावा और कोई यहां से चुनाव लड़ता है तो यह सीट हाथ से निकल सकती है।

Related Articles

Back to top button