इंडिया गठबंधन में फूट! बैठक में शामिल नहीं होंगे अखिलेश यादव

इंडिया गठबंधन में फूट! बैठक में शामिल नहीं होंगे अखिलेश यादव

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले इंडिया गठबंधन में फूट पड़ना शुरू हो हो गया है। दिल्ली में छह दिसंबर को होने वाले इंडिया गठबंधन की बैठक में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिस्सा नहीं लेंगे। बता दें कि इंडिया गठबंधन की यह चौथी बैठक है। इससे पहले तीनों बैठक में अखिलेश यादव ने भाग लिया था। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस के बीच पैदा हुई रार अब स्पष्ट रूप से दिखने लगा है।  

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया गठबंधन के सभी 28 घटक दलों को बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने अखिलेश यादव से भी फोन से बात की थी। लेकिन मिली जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव बैठक में नहीं शामिल होंगे। वहीं, पार्टी की ओर से सपा के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव बैठक में हिस्सा ले सकते हैं।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस द्वारा गठबंधन न किए जाने को लेकर अखिलेश यादव सार्वजनिक मंच से कांग्रेस की आलोचना कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि वार्ता के बाद भी ऐन वक्त पर सीट देने से इनकार करके कांग्रेस ने धोखा दिया। इसके बाद अखिलेश यादव भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा।  

https://www.youtube.com/watch?v=WOw76NPuz_4

Related Articles

Back to top button