अखिलेश यादव कोलकाता में लिखेंगे 2024 की स्क्रिप्ट, CM ममता बनर्जी से करेंगे मुलाकात, विपक्षी एका और कांग्रेस की भूमिका पर होगी बात

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज कोलकाता दौरा है। अखिलेश यादव आज सुबह कोलकाता पहुंचेंगे। यहां अखिलेश यादव पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगें और सपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव और सीएम ममता बनर्जी की मुलाकात के कई सियासी मायने भी हैं।

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज कोलकाता दौरा है। अखिलेश यादव आज सुबह कोलकाता पहुंचेंगे। यहां अखिलेश यादव पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगें और सपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव और सीएम ममता बनर्जी की मुलाकात के कई सियासी मायने भी हैं। इससे पहले गुरुवार को अखिलेश यादव ने राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव से दिल्ली में मुलाकात की थी और उनकी सेहत का हाल जाना था।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज कोलकाता दौरा है। अखिलेश यादव सुबह 10 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां दोपहर 3 बजे सपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। शाम 5 बजे सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद अखिलेश यादव शाम 6.30 बजे सौम्यलोक विश्वसेवा निकेतन पहुंचेंगे। अखिलेश यादव और सीएम ममता बनर्जी की मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। अखिलेश यादव लगातार भाजपा के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने में लगे हैं। 2024 चुनाव में कांग्रेस की भूमिका पर भी बात हो सकती है। बता दें, गुरुवार को अखिलेश यादव ने राजद सुप्रीमो लालू यादव से दिल्ली में मुलाकात की थी।

बता दें, समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकरिणी बैठक 18 और 19 मार्च को कोलकाता में होने जा रही है। अखिलेश यादव यहीं से कई राज्यों में विधानसभा चुनाव और साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की स्क्रिप्ट लिखेंगे। सपा की राष्ट्रीय कार्यकरिणी बैठक में कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष आमंत्रित किये गये हैं। बैठक में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना तलाशेगी और रणनीति तैयार करेगी।

Related Articles

Back to top button