“डिप्टी सीएम सिर्फ नाम के, डिलीवरी बॉय बनें” अखिलेश यादव का बड़ा हमला

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सिलेंडर वाले बयान पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सिलेंडर वाले बयान पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। डिप्टी सीएम पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ‘यह नया जमाना है ‘डिलीवरी बॉय’ की बहुत जरूरत है। ये ‘डिलीवरी सीएम’ बन जाएं, उपमुख्यमंत्री न रहें। ‘डिलीवरी सीएम’ बनकर जहां जरूरत पड़े, उसको सिलेंडर या अन्य सहायता पहुंचाने का काम करें।’

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि डिप्टी सीएम को अपना मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर देना चाहिए, ताकि अगर किसी को गैस सिलेंडर या पेट्रोल की जरूरत हो तो वह सीधे उनसे संपर्क कर सके और उन्हें उपलब्ध कराया जा सके। उनका यह बयान मौजूदा समय में ईंधन और गैस की किल्लत को लेकर सरकार पर तंज के तौर पर देखा जा रहा है।

उन्होंने इस टिप्पणी के जरिए सरकार की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए यह संदेश देने की कोशिश की कि आम जनता को मूलभूत जरूरतों के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। खासकर पेट्रोल-डीजल और एलपीजी जैसी जरूरी चीजों की उपलब्धता को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है।

अखिलेश के इस बयान से सियासी माहौल और गरमा सकता है। हालांकि अब तक इस पर सरकार या डिप्टी सीएम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन आने वाले समय में इस पर बयानबाजी और तेज होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button