
बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी को आरक्षण सहित कई मुद्दों पर घेरते हुए तीखा प्रहार किया। उन्होंने बीजेपी को पिछड़ा विरोधी बताते हुए कहा कि उसका व्यवहार हमेशा से ही पिछड़ों के लिए सौतेला रहा हैं। इन दिनों तो मैं देख रहा हूँ दलितों,पिछड़ों के प्रति सौतेला व्यवहार कर रही हैं साथ उनके उनके अधिकारों को भी खत्म किया जा रहा हैं।
अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला करते हुए कहा, बीजेपी पिछड़ों,दलितों के खिलाफ साजिश कर रही हैं। उसे उनका वोट चाहिए मगर उनका विकास नहीं चाहती हैं। वह पिछड़ों को सत्ता में भागीदारी नहीं देना चाहती हैं। हमेशा से ही बीजेपी ने पिछड़ों, दलितों का हमेशा हक मारा हैं। बीजेपी सरकार OBC आरक्षण विरोधी सरकार हैं।
भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि आज पिछड़ों का हक छीना कल दलितों का हक छीना जाएगा। सरकार लगातार भेदभाव कर रही है। जरूरत पड़ी तो हम सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई लड़ेंगे। भारतीय जनता पार्टी चुनाव से डरी हुई हैं। उपचुनाव के परिणामों से बीजेपी डरी गई है। ये सरकार चुनाव फेस नहीं करना चाहती है।
सपा अध्यक्ष ने अयोध्या से आये व्यापारियों की बात सुनी इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को व्यापारियों का विरोधी कहा, उन्होंने कहा कि सरकार को व्यापारियों की मदद करनी चाहिए। जिन लोगों के घर, दुकान को गिराया गया हैं, उन्हें मुआवजा दे। सरकार पीड़ित व्यापारियों की मदद करे। उन्होंने कहा मैं 27 जनवरी को आयोध्या जाऊंगा। तब मैं वहां का हाल देखूंगा।
आरक्षण पर घेरते हुए कहा कि सरकार को OBC आरक्षण के मुद्दे पर सदन को बुलाना चाहिए। सरकार सदन में इसका जबाब दे और बताये ऐसा क्यों हुआ। सदन में आरक्षण के मुद्दे पर बहस होनी चाहिए। समाजवादी पार्टी जातीय जनगणना चाहती हैं। सपा सरकार जब भी बनेगी तीन महीने में जातीय जनगणना कराई जाएगी।
कई आरोप लगाते हुए सपा प्रमुख ने कहा, बताओ एक VC की जांच चल रही,क्या उन पर भी बुलडोजर चलेगा ? मैनपुरी में पुलिस अधिकारी चुनाव लड़ रहे थे। पुलिस व्यवस्था पर प्रश्न खड़ा करते हुए कहा, सरकार हत्याएं करवा रही है। अंत में उन्होंने कांग्रेस के लिए पूछे जाने वाले सवाल पर कहा बीजेपी और कांग्रेस दोनों एक हैं।