अखिलेश यादव का बड़ा हमला- BJP वालों के अवैध निर्माण पर क्यों नहीं चल रहा बुल्डोजर, क्या दल देखकर होगी कार्रवाई ?

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में दोबारा बीजेपी के सत्ता में आने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ के बुल्डोजर ने तेजी से रफ्तार पकड़ ली है। हर दिन अवैध निर्माणों पर योगी का बुल्डोजर चल रहा है। इसी बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा सरकार पर बड़ा हमला है। अखिलेश यादव ने कहा है कि बीजेपीवालों के अवैध निर्माणों पर बुल्डोजर क्यों नहीं चल रहा है। क्या दल देखकर वैध-अवैध के नियम बनाए जाएंगे।

शनिवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि बीजेपीवालों के अवैध निर्माणों पर बुल्डोजर क्यों नहीं चल रहा है। यूपी की जनता पूछ रही है कि इन पर बुल्डोज़र क्यों नहीं चल रहा है। आखिर कौन अवैध निर्माण करने वाले भाजपाईयों को बचा रहा है। क्या दल देखकर वैध-अवैध के नियम बनाए जाएंगे।

बता दें, इससे पहले अखिलेश यादव ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव कहा है कि ईंधन के बेतहाशा बढ़ते दामों पर जब न कोई सरकारी नियंत्रण, न शासन, न प्रशासन, न प्रबंधन, न ही नियम है और अगर सब कुछ बाज़ार के हवाले ही है तो फिर पेट्रोल, डीज़ल, गैस का मंत्रालय किसलिए? इस मंत्रालय को तत्काल भंग कर देना चाहिए! भाजपाई-महंगाई जनता को निरंतर ईंधन से निर्धन कर रही है। बता दे देश में बढ़ रही मंहगाई को लेकर अखिलेश यादव लगातार सरकार पर हमलावर है।

Related Articles

Back to top button