Akhilesh yadav का जन्मदिन आज, समाजवादी पार्टी कार्यालय में जश्न की तैयारी तेज

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

रक्तदान से लेकर भंडारे तक, कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ मनाएंगे सपा प्रमुख का जन्मदिन

लखनऊ – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

सपा कार्यालय में भव्य आयोजन

लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय को रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया है। बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ पार्टी दफ्तर पहुंचेंगे और अपने नेता का जन्मदिन धूमधाम से मनाएंगे

सेवा और समर्पण का संदेश

सपा प्रमुख के जन्मदिन के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया है, साथ ही पार्टी कार्यकर्ता रक्तदान शिविर में भाग लेकर सेवा भाव का संदेश देंगे।

पार्टी में उत्सव का माहौल

जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए कई सांस्कृतिक कार्यक्रम, केक काटने की रस्म, और जनसंपर्क अभियान भी चलाए जाएंगे। कार्यकर्ता अखिलेश यादव के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देंगे।

Related Articles

Back to top button