दिल्ली में रोका गया अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर, बोले- हारती हुई भाजपा की हताशा भरी ये साजिश…

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अब एक महीने से भी कम का समय बचा है। इस बीच यूपी में सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव आज मुजफ्फरनगर के दौरे पर जानें वाले थे। लेकिन दिल्ली में अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर रोक दिया गया।

जिसके बाद अखिलेश यादव ने एयरपोर्ट से ट्वीट कर कहा, ‘भाजपा के नेता उड़ान भर रहे पर मुझे रोका, हारती हुई भाजपा की हताशा भरी ये साजिश’। दिल्ली एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर रोके जाने के कारण मुजफ्फरनगर नहीं जा पा रहे है।

इससे पहले अखिलेश यादव यूपी चुनाव के बारे में भारत समाचार से बात करते हुए कहा की ये सामान्य चुनाव नही है। चौधरी चरण सिंह जी की विरासत को बचाने का चुनाव है। हमने बड़े दिल के साथ आरएलडी से रिश्ता निभाया। सहयोगियो को ऊंचा स्थान देने मे कोई कंजूसी नहीं करेंगे। आगे उन्होंने कहा कि सरकार बनी तो कोई भेदभाव नही होगा सबको सम्मान देंगे।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि 2022 में होने वाला चुनाव ऐतिहासिक होगा। सपा गठबंधन किसानों और नौजवानों का भला करेगी। जयंत चौधरी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि RLD के प्रति हमने बड़ा दिल दिखाया है। दोस्ती में कंजूसी करना ठीक नहीं होता है। RLD को बड़े दिल से साथ लिया है। RLD को भी ऐतिहासिक सीट मिलेंगी। सहयोगी दलों को हम सम्मान दे रहे हैं। चाचा का भी सपा में पूरा सम्मान है।

Related Articles

Back to top button