अखिलेश यादव का BJP पर तंज- डिजिटल इंडिया की गड़बड़ी से भाजपा ने अपने यहां मार दिया छापा!

अपने सम्बोधन के दौरान बीजेपी पर हमलावर अखिलेश ने कहा इस सरकार में बहुत ज्यादा परेशानियां आई हैं, 2021 कैसा गुजरा हम सब समझ सकते हैं, यह साल बहुत दुख से भरा रहा है। उन्होंने साल के कोरोनाकाल पर प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि कोरोना के समय में लॉकडाउन ने व्यापार को पूरी तरह खत्म कर दिया और लाखों युवाओं की नौकरी चली गई।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान सपा समर्थकों को नए साल की बधाई दी और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नया वर्ष तभी होगा जब नई सरकार आएगी। अखिलेश ने वैष्णो देवी भगदड़ हादसे में हताहत हुए श्रद्धालुओं और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

अपने सम्बोधन के दौरान बीजेपी पर हमलावर अखिलेश ने कहा इस सरकार में बहुत ज्यादा परेशानियां आई हैं, 2021 कैसा गुजरा हम सब समझ सकते हैं, यह साल बहुत दुख से भरा रहा है। उन्होंने साल के कोरोनाकाल पर प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि कोरोना के समय में लॉकडाउन ने व्यापार को पूरी तरह खत्म कर दिया और लाखों युवाओं की नौकरी चली गई। उन्होंने आगे कहा कि साल 2021 में कोरोना काल के दौरान लोगों को पैदल अपने घर तक जाना पड़ा और दूसरे राज्यों से अपने घर जा रहे लगभग 90 मजदूरों ने अपनी जान गंवा दी।

अखिलेश ने आगे कहा कि महामारी के दौरान सरकार लोगों कि मदद नहीं कर सकी, अस्पतालों में गरीबों को बिस्तर नहीं मिला, ऑक्सीजन नहीं मिलने की वजह से इतने लोग मर गए कि गंगा किनारे लोगों की लाशें मिलने लगी। ऐसी परिस्थति में समाजवादियों ने मजदूर और गरीबों की मदद की और हमें उम्मीद है कि 2022 में ऐसी बीमारी नहीं आएगी। भाजपा पर हमलावर अखिलेश ने सपा के करीबियों पर छापों पर बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए लोगों के ऊपर छापे पड़ रहे हैं। इस सरकार ने समाजवादियों पर झूठे केस लगाए। पूरे देश ने भाजपा के सहयोगी संगठन आयकर विभाग का छापा देखा।

अखिलेश ने डिजिटल इंडिया अभियान पर तंज कसते हुए आगे कहा कि डिजिटल इंडिया की गड़बड़ी से भाजपा ने गलत छापा डाला और समाजवादियों की जगह अपने ही यहां छापा मार दिया। अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को 2022 के आगामी विधानसभा चुनाव में सपा सरकार बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button