स्वतंत्रता दिवस पर अक्षय कुमार को मिला खास तोहफा, नागरिकता मिलने पर बोले- दिल है हिंदुस्तानी…

एक्टर ने सरकारी दस्तावेजों की तस्वीर भी खुद ही शेयर की. सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए भारत की नागरिकता का सबूत दिया.

मनोरंजन डेस्क– 77वें स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर आ रही है. एक्टर अक्षय कुमार को भारत की नागरिकता वापस मिल गई है. इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी.

एक्टर ने सरकारी दस्तावेजों की तस्वीर भी खुद ही शेयर की. सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए भारत की नागरिकता का सबूत दिया.

बता दें कि एक्टर अक्षय कुमार के पास कनाडा की नागरिकता थी.

इतना ही नहीं कनाडा की नागरिकता होने की वजह से उन्हें पिछले काफी सालों से ट्रोल भी किया जाता रहा है.

अक्षय कुमार ने अपने पोस्ट में लिखा कि दिल और नागरिकता दोनों हिंदुस्तानी हैं. स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को शुभकामनाएं. ‘जय हिंद’…
अक्षय कुमार के इस ऐलान के बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर फैंस काफी ज्यादा बधाई दे रहे हैं.

Related Articles

Back to top button