
लखनऊ-आज शुक्रवार को अलविदा की नमाज पढ़ी जाएगी. इसको लेकर प्रशासन ने प्रदेश भर में नमाज स्थल के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. पुलिस नमाज स्थल की ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी करेगी. अलविदा की नमाज और ईद को देखते हुए प्रदेश के सभी जिलों में 2933 संवेदनशील स्थान एवं हॉटस्पॉट्स चिन्हित किए गए हैं.
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) April 21, 2023
➡️अलविदा की नमाज आज,सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम
➡️नमाज स्थल के आसपास ड्रोन,सीसीटीवी से निगाह
➡️प्रदेश में 2933 संवेदनशील स्थान,हॉटस्पॉट्स चिन्हित
➡️849 जोन,2460 सेक्टर में पुलिस की तैनाती की गई
➡️सादे वस्त्रों में भी महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगी
➡️पुलिसकर्मियों… pic.twitter.com/zE2rVE7S9X
849 जोन व 2460 सेक्टर में पुलिस की तैनाती की गई है. प्रदेश भर में सुरक्षा के मद्देनजर अलविदा की नमाज पर सिविल ड्रेस में महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई. पुलिसकर्मियों को बॉडीवार्न कैमरा और विशेष दूरबीन के साथ तैनात किया गया है. 3 कंपनी एसडीआरएफ, 5 कंपनी केंद्रीय अर्धसैनिक बल, 249 कंपनी पीएसी, 1795 क्विक रिस्पांस टीम, 7000 प्रशिक्षु उपनिरीक्षक, 480 यूपी 112 की पीआरवी लगाई गई है.








