
ज्ञानवापी परिसर में स्थित व्यासजी के तहखाने में हिन्दू पक्ष को पूजा-पाठ की कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार को पहली जुम्मे की नमाज है। ज्ञानवापी मस्जीद में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। जिसको लेकर वाराणसी समेत पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है।









