
शुक्रवार को शांति के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देने के लिए नोबेल पुरस्कारों को घोषणा हुई. नोबेल पुरस्कार समिति ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से रूसी मानवाधिकार संगठन मेमोरियल और यूक्रेन के मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज से ताल्लुक रखने वाले एलेस बालियात्स्की को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया.
नोबेल पुरस्कार समिति ने अपने प्रशस्ति पत्र में कहा कि “नोबेल पीस पुरस्कार विजेता एलेस बालियात्स्की अपने घरेलू देशों में नागरिक समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्होंने कई वर्षों तक सत्ता की आलोचना करने और नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करने के अधिकार को बढ़ावा दिया है.”
नोबेल प्रशस्ति पत्र में आगे कहा गया कि, “बालियात्स्की ने युद्ध अपराधों, मानवाधिकारों के हनन और सत्ता के दुरुपयोग का दस्तावेजीकरण करने के लिए एक उत्कृष्ट प्रयास किया है. साथ में वे शांति और लोकतंत्र के लिए नागरिक समाज के महत्व को प्रदर्शित करते हैं.”
बता दें कि शुक्रवार को शान्ति के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई. स्वीडन के करोलिंस्का संस्थान की नोबेल असेंबली द्वारा प्रदान किया जाने वाला यह नोबेल पुरस्कार सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है. गौरतलब हो कि जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और साहित्य के क्षेत्र में नोबेल की घोषणा के बाद शुक्रवार को शांति का नोबेल बेलारुस के मानवाधिकार कार्यकर्ता एलेस बालियात्स्की को प्रधान किया गया.