
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड सुपरस्टार आलिया भट्ट ने अपनी सादगी और एलिगेंस से एक बार फिर वैश्विक स्तर पर भारत का परचम लहराया है। अपनी दूसरी अपीयरेंस में आलिया ने पारंपरिक ग्लैमर से इतर एक बेहद ‘पोएटिक’ और ‘रोमैटिक’ लुक चुना, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
हाथ से पेंट की गई ‘चलती-फिरती पेंटिंग’
फ्रेंच रिवेरा के नीले पानी के बैकड्रॉप में आलिया भट्ट किसी सपनों की राजकुमारी जैसी नजर आईं। उन्होंने डिज़ाइनर यश पाटिल के ‘दैट एंटीक पीस’ कलेक्शन से एक कस्टमाइज्ड गाउन चुना। म्यूटेड सेज-ग्रीन टोन वाले इस स्ट्रक्चर्ड कॉर्सेट-स्टाइल बोडिस गाउन की सबसे बड़ी खासियत इस पर की गई हाथ से पेंट की गई बोटैनिकल एम्ब्रॉयडरी थी, जो इसे एक चलती-फिरती वॉटरकलर पेंटिंग जैसा लुक दे रही थी।
मिनिमलिस्ट स्टाइलिंग ने खींचा ध्यान
मशहूर स्टाइलिस्ट रिया कपूर द्वारा स्टाइल किए गए इस लुक को आलिया ने बहुत ही मिनिमल रखा। सॉफ्ट स्वीटहार्ट नेकलाइन वाले इस गाउन के साथ आलिया दिखी।
बता दें, आलिया भट्ट ने चमकदार स्किन और बेहद हल्का ‘ड्यूई’ मेकअप चुना। एक हल्का खुला हुआ लो-बन बनाया। चोपर्ड (Chopard) की नाजुक ज्वेलरी और मैनोलो ब्लाहनिक के न्यूट्रल म्यूल्स के साथ अपना लुक पूरा किया।
लगातार दूसरी बार कान्स में जलवा
आलिया भट्ट लगातार दूसरे साल लॉरियल पेरिस (L’Oreal Paris) की ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर कान्स लौटी हैं। पिछले साल उन्होंने शियापरेली गाउन में अपना डेब्यू किया था, लेकिन इस साल उनके ‘एलिगेंट और सिनेमैटिक’ अवतार ने फैशन क्रिटिक्स को ज्यादा प्रभावित किया है।
आलिया ने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए बस इतना लिखा, “CANNES 2026।” इससे पहले रविवार रात उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर बेहद स्टाइलिश विंटर लुक में फ्रांस के लिए रवाना होते हुए देखा गया था।









