Aligarh: एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी ने किया नामांकन, लोकदल ने दिया समर्थन…

अलीगढ़. स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन 2022 के लिए अलीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी ऋषि पाल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन दाखिल किया। ऋषि पाल सिंह के साथ नामांकन के दौरान भाजपा के जीते हुए विधायक व पूर्व में लोकदल से एमएलसी रहे सुनील सिंह भी मौजूद थे। भाजपा ने इस बार अपना प्रत्याशी घोषित किया है, जबकि पूर्व में वह लोकदल के सुनील सिंह को समर्थन देते रहे हैं। इस बार सुनील सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन दिया है।

नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रत्याशी ऋषि पाल सिंह ने बताया कि मैं भारतीय जनता पार्टी का बहुत धन्यवाद करता हूं। मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता को इतना महत्वपूर्ण चुनाव मुझे लड़ाने के लिए दिया है। हमें शीर्ष नेतृत्व का केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के आदरणीय सभी विधायक, आदरणीय सांसद जिला पंचायत सदस्य प्रमुख जी अन्य लोगों का भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता मैं हृदय से अभिनंदन करता हूं और सबका साधुवाद करता हूं। पूरी भारतीय जनता पार्टी साथ है। साथ ही मेरे समाज के लोगों का भी आशीर्वाद है। मुझे भाई साहब सुनील सिंह ने भी समर्थन दिया है।

लोकदल के अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मैं पिछले तीन बार से चुनाव लड़ रहा हूं हमारे ऊपर बहुत सहयोग रहा है। आज क्योंकि पूरे समाज के लोगों ने और हमारे भाजपा के कई विधायकों ने और माननीय आर पी सिंह जी ने मंत्री जी ने और ऋषि पाल सिंह जी अपने बड़े भाई जैसे हैं और जब कहा कि एक ही लड़े तो हमने कहा कि चलो कोई बात नहीं। भाजपा का हम पर बहुत साथ रहा है तो हमारा भी कर्तव्य बनता है। कि हमने भी कहा कि आप इस बार विधान परिषद पहुंची है।

Related Articles

Back to top button