
अलीगढ़: अलीगढ़ के अकराबाद थाना इलाके से एक दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहा चलती हुई ऑटो में महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला के साथ ऑटो चालक समेत 3 लोगों ने रेप किया।
महिला से लूटपाट कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। महिला को आरोपियों ने बदहवास हालत में फेंका था। सड़क किनारे फेंककर आरोपी फरार हो गए। जिसके बाद पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
बता दें, महिला नोएडा से अपने गांव जा रही थी। महिला ने बस स्टैंड से घर के लिए ऑटो लिया था। अब आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। यह घटना अलीगढ़ के अकराबाद थाना इलाके की है।