अलीगढ़: नेशनल सिक्योरिटी कंपनी में जॉब दिलाने के नाम पर महिलाओं से ठगी, लोन लेकर फरार हुए आरोपी

महिलाओं के नाम से दो लाख रुपए से लेकर छह लाख रुपए तक का लोन लिया गया, जिसे बाद में निकालकर आरोपी फरार हो गए।

अलीगढ़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नेशनल सिक्योरिटी कंपनी के संचालकों ने महिलाओं से जॉब दिलाने के नाम पर ठगी की। आरोप है कि जॉब देने के बहाने महिलाओं से बैंक में अकाउंट खुलवाने के लिए दस्तावेज़ लिए गए, और इसके बाद महिलाओं के नाम से लोन ले लिया गया। महिलाओं के नाम से दो लाख रुपए से लेकर छह लाख रुपए तक का लोन लिया गया, जिसे बाद में निकालकर आरोपी फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित महिलाएं घंटाघर पर विरोध प्रदर्शन करने पहुंची। महिलाओं के विरोध प्रदर्शन के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। यह घटना अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी और गांधी पार्क क्षेत्र की रहने वाली महिलाओं के साथ घटी है। पुलिस ने अब आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button