दिल्ली में अब सभी इमारतों की होगी जांच, सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD सख्त

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए हादसे के बाद नगर निगम दिल्ली (MCD) ने बड़ा फैसला लिया है। MCD ने पूरी दिल्ली में इमारतों की जांच के आदेश दिए हैं। इसके तहत MCD के सभी जोन में भवनों का निरीक्षण किया जाएगा, ताकि इमारतों की स्थिति का जायजा लिया जा सके।

बता दे कि MCD की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में भवनों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच के दौरान इमारतों की स्थिति का आकलन किया जाएगा और जरूरत के अनुसार रिपोर्ट तैयार की जाएगी।सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में भवनों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है। इसी क्रम में अब MCD के सभी जोन में भवनों का निरीक्षण कराने का फैसला लिया गया है। अधिकारियों को निरीक्षण की प्रक्रिया पूरी कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है।

वही MCD ने रिपोर्ट जमा करने के लिए 10 सितंबर की समयसीमा तय की है। सभी जोन से विस्तृत रिपोर्ट मिलने के बाद भवनों की स्थिति को लेकर आगे की कार्रवाई की जा सकती है।इस फैसले के तहत दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में स्थित इमारतों का निरीक्षण किया जाएगा। MCD का यह कदम सत्य निकेतन हादसे के बाद भवनों की स्थिति की समीक्षा और संभावित जोखिमों की पहचान के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

फिलहाल MCD के सभी जोन में निरीक्षण की प्रक्रिया को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। 10 सितंबर तक विस्तृत रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति की आगे समीक्षा की जाएगी।

Related Articles

Back to top button