
इन दिनों गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। सूरज निकलते ही धरती पर आग के गोले बरसने लगते है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में तो भीषण गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिये है दिल्ली में पहली बार पारा 49 डिग्री के पार पहुंच चूका है। जबकि 8 जगहों पर अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार है।
लेकिन इस बीच मौसम विभाग ने भविष्यवाणी कि है कि मौसमी प्रभाव के कारण दिल्ली एनसीआर में आज-कल में बादल छा सकते हैं और धूल भरी आंधी आ सकती है जिससे दिल्लीवासी को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। लेकिन 18 मई के बाद गर्मी का प्रभाव एक बार फिर से बढ़ेगा।
वहीं उत्तरप्रदेश के बांदा जिले में भी गर्मी ने अपने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़े दिये है। और प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म बांदा जिला रहा जहां तापमान में 50 डिग्री के करीब पहुंचा गया है जिससे बांदा जिले की सड़कों पर सन्नाटा छा गया है और जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।









