Allahabad HC: ’19 को कोर्ट और 20 को तुम्हें उड़ा देंगे’… इलाहाबाद हाईकोर्ट को मिली धमकी

तुम भी नहीं बचोगे, तुम्हें 20 नवंबर 2024 को बम से उड़ा देंगे। इसके बाद तत्काल आशुतोष ने शामली पुलिस को सूचना दी और वॉट्सऐप...

Allahabad HC: उत्तरप्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर है। दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस के पक्षकार आशुतोष को वॉट्सऐप मिली हैं.. साथ ही पर रिकॉर्डिंग भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने बुधवार (13 नवंबर) की रात पाकिस्तान नंबर से ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजा था. जिसमें कहा कि ‘पहले कोर्ट और फिर तुम्हें बम से उड़ा देंगे’। वही रिकॉर्डिंग भेजने वाले ने काफी अपशब्द भी कहे हैं। धमकी भरी रिकॉर्डिंग आने के बाद आशुतोष ने शामली पुलिस से शिकायत दर्ज कराई हैं।

इस नंबर से 22 ऑडियो रिकॉर्डिंग आई

बता दें कि शामली के कांधला निवासी आशुतोष पांडेय श्री कृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मामले में पक्षकार हैं। साथ ही आशुतोष श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष भी हैं। बुधवार रात 9. 30 बजे आशुतोष को वॉट्सऐप पर 22 ऑडियो रिकॉर्डिंग आई। यह सभी रिकॉर्डिंग पाकिस्तान के नंबर +92 302 9854231 से भेजी गई थीं। आशुतोष ने रिकॉर्डिंग को सुना तो उसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट और उनको बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

’19 को कोर्ट और 20 को तुम्हें उड़ा देंगे’

रिकॉर्डिंग में कहा कि 19 नवंबर 2024 को इलाहाबाद हाईकोर्ट को बम से उड़ा दिया जाएगा। ये भी कहा कि तुम भी नहीं बचोगे, तुम्हें 20 नवंबर 2024 को बम से उड़ा देंगे। इसके बाद तत्काल आशुतोष ने शामली पुलिस को सूचना दी और वॉट्सऐप पर आई सभी 22 रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी दी हैं।

Related Articles

Back to top button