
पश्चिम बंगाल, बिहार और बिहार के बाद अब इंडिया गठबंधन को यूपी में जोरदार झटका लग सकता है। समाजवादी पार्टी और आरएलडी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज है कि आरएलडी भाजपा के साथ गठबंधन कर सकती है।
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी ने आरएलडी को 4 सीटों की पेशकश की है। जयंत चौधरी के साथ बीजेपी की डील पक्की मानी जा रही है।
यदि ऐसा होता है तो यूपी में महागठबंधन को काफी नुकसान हो सकता है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा ने आरएलडी को कैराना,बागपत,मथुरा और अमरोहा सीट की पेशकश की है।









