
M3M बिल्डर को शासन उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से बड़ा झटका लगा है। M3M बिल्डर्स के 2 कामर्शियल प्रोजेक्टों का आवंटन निरस्त कर दिया गया है।
शर्तों के उल्लंघन के चलते शासनादेश पर प्रमुख सचिव अनिल कुमार सागर ने M3M बिल्डर्स के 2 प्रोजेक्टों को आवंटन निरस्त किया गया है। दोनो भूखंडों का आवंटन 1 हजार करोड़ में हुआ था। निरस्तीकरण का लेटर CEO नोएडा अथॉरिटी को भेजा गया है।
सेक्टर 94 में लैविश बिल्डमार्ट प्राइवेट लिमिटेड और सेक्टर 72 स्काई लाइन प्रॉपकन प्राइवेट लिमिटेड का आवंटन निरस्त किया गया है। महज 5 लाख ज्यादा की बोली लगाकर आवंटन हासिल किया गया था।









