बांदा : सपा मुखिया अखिलेश यादव बुंदेलखंड दौरे पर है जहां आज उन्होंने आज बांदा जिले में मृतक अमन त्रिपाठी के परिजनों से मिले। इस दर्जन उन्होंने बीजेपी पर जमकर बोला। सपा मुखियां ने आगे कहा, यूपी में अन्याय की घटना हो रही है। अमन त्रिपाठी जिसकी हत्या हो गयी आज भी पुलिस उस केस को खोल नही पाई। उसका परिवार धरने पर बैठा है। पुलिस प्रशासन अपराधियो को इसलिए नही पकड़ नही पाई क्योंकि बचाने वाले लोग सरकार में बैठे है।
सपा अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार आश्वासन दिया और कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करेगी। वहीं अशोक लाट में CBI जांच की मांग लेकर 1 हफ्ते से अधिक समय से अनशन पर बैठे पीड़ित परिजनों से अखिलेश यादव ने मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इस सरकार में अनशन का कोई मतलब नहीं है। न्याय के लिए सपा सरकार का करें इंतजार। आगे उन्होंने अमन के परिजनों से अनशन खत्म करने को कहा।
बेटे के बाद मुझे भी जान का खतरा
बता दें कि मृतक अमन त्रिपाठी के पिता संजय त्रिपाठी ने कहा है कि उनके बेटे की हत्या भाजपा नेताओं के षड्यंत्र के कारण हुई है। यही वजह है कि मुझे अब तक न्याय नहीं मिला और बेटे के बाद मुझे भी जान का खतरा है।
जाने क्या है पूरा मामला ?
आप को बता दें कि 14 वर्षीय अमन त्रिपाठी बीते 11 अक्टूबर को अपने घर से अपने दोस्तों के यहां जन्मदिन पार्टी पर गया था। लेकिन जन्मदिन पार्टी के बाद अमन त्रिपाठी घर नहीं पहुंचा। जिसके बाद परिजन परेशान हुए और अमन के पिता ने अपहरण के बाद कोई अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी थ। लेकिन 3 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस पूरे मामले में कुछ भी नहीं कर पाई। चौथे दिन अमन त्रिपाठी का शव बांदा के शहर कोतवाली स्थित केन नदी के कवनारा में तैरता हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने पूरी घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची फारेंसिक और पुलिस टीम ने इसकी जांच शुरू कर दी। लगभग डेढ़ महीने बीत जाने के बाद पुलिस अभी तक इस मामले का खुलासा नहीं कर पाई है।