Ambedkar Jayanti: ‘जातिवादियों’ पर भड़की मायावती, कहा-‘आत्म-सम्मान व स्वाभिमान का बीएसपी मूवमेन्ट रुकने व झुकने वाला नहीं’…

आज बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमों मायावती ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होने ट्वीट कर कहा, ‘संविधान शिल्पी परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उनके अनुयाइयों की ओर से उन्हें शत्-शत् नमन व हार्दिक श्रद्धा-सुमन। करोड़ों कमजोर व उपेक्षित वर्गों तथा मेहनतकश समाज आदि के हित व कल्याण के प्रति उनके महान व ऐतिहासिक योगदान के लिए देश हमेशा ऋणी व कृतज्ञ।’

आगे जातिवादिता पर निशाना साधते हुए मायावती ने लिखा, ‘जातिवादी मानसिकता से ग्रस्त विरोधी पार्टियों व इनकी सरकारें बाबा साहेब डा. अम्बेडकर के संघर्षों व संदेशों की कितनी ही अवहेलना करके उनके अनुयाइयों पर शोषण, अन्याय-अत्याचार व द्वेष आदि जारी रखें, किन्तु उनके आत्म-सम्मान व स्वाभिमान का बीएसपी मूवमेन्ट रुकने व झुकने वाला नहीं है।’

लखनऊ आज बसपा बाबा साहब की जयंती मनाएगी। आज सुबह 9 बजे कार्यक्रम का आयोजन होगा। बता दें, गोमतीनगर स्थित परिवर्तन स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान बसपा सुप्रीमों मायावती बाबा साहब को श्रद्धांजलि देंगी। जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगी मायावती। मायावती आज सुबह 8 बजे पार्टी दफ्तर पर श्रद्धांजलि देंगी।

Related Articles

Back to top button