
रविवार को अंबेडकरनगर में जन विश्वास यात्रा के शुभारम्भ कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनता को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने अवधी में लोगों का अभिवादन किया और अपने भाषण की शुरुआत की और जय श्रीराम का नारा लगाया। उन्होने कहा, अवध की धरती पर आने का सौभाग्य मिला है। जन विश्वास यात्रा लोगों तक पहुंचेगी। यात्रा लोगों का विश्वास हासिल करेगी।
जेपी नड्डा ने कहा, सरकार के किए कामों को बताएगी यात्रा। लोगों तक अपना रिपोर्ट कार्ड पहुंचाएगी यात्रा। नड्डा ने कहा, विपक्ष की पार्टियां परिवारवाद से भरीं। अन्य पार्टियां वोटबैंक की राजनीति करती हैं। बीजेपी सबका साथ सबका विकास करती है। बीजेपी है, तो सम्मान,सुरक्षा,विश्वास है।
नड्डा बोले, अन्य दलों में न सोच है न मानसिकता है। परिवारवाद से देश की राजनीति ग्रसित है। उत्तर से दक्षिण तक हर पार्टी में परिवारवाद हावी है। भाजपा जातिवाद-परिवारवाद से अलग है। ये नई सपा नहीं है वही सपा है।सपा सरकार दंगों का साथ देती थी। उनका माफियाराज हमारा सबका विकास। पिछली सरकार आतंकियों के केस वापस लेती थी।
पिछली सरकार के लोग भक्षक थे। योगी की ईमानदार और दमदार सरकार है। हम सत्ता में उपभोग करने के लिए नहीं आए। हम भारत को और यूपी को मजबूत करने आए हैं।