
अम्बेडकर नगर. अम्बेडकर नगर में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के दिन घरों में दिवाली मनाए जाने को लेकर नारायण फाउंडेशन अकबरपुर नगर में 11 हजार दियों का वितरण करेगा। नारायण फाउंडेशन के सरंक्षक विवेक मौर्य ने बताया कि इस शुभ का इंतजार 500 वर्षों थे। राम जी अयोध्या में आ रहे हैं। इससे बड़ी खुशी की बात और क्या हो सकती है। विवेक मौर्य ने बताया कि उन्हें भी अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन का आमंत्रण पत्र मिला है और वह रविवार को अयोध्या पहुंच जाएंगे।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश में जश्न का माहौल है। श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के दिन घरों में दिवाली मनाए जाने को लेकर नारायण फाउंडेशन अकबरपुर नगर में 11 हजार दियों का वितरण करेगा। श्रीराम मंदिर ट्रस्ट ने नारायण फाउंडेशन को निमंत्रण भेजा है। इससे पहले नारायण फाउंडेशन ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जयंती पर कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया था। नारायण फाउंडेशन ने सैंकड़ों ज़रूरतमंदों को कंबल वितरित किए थे।
बता दें, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या सज धज कर तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी 2024 यानि कल रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। पीएम मोदी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मुख्य यजमान होंगे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश भर के साधु संत महंतों के साथ बड़ी संख्या में उद्योगपतियों, फिल्म स्टारों, क्रिकेटरों – राजनेताओं के पहुंचने की उम्मीद है। कई बड़ी हस्तियां इस ऐतिहासिक पल की साक्षी बनेंगी।









