जॉर्डन हमले पर अमेरिका का मुंहतोड़ जवाब, सीरिया और इराक में एयरस्ट्राइक

इसके बाद से अमेरिका एक्शन मोड में आ गया है. अमेरिका ने सीरिया और इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया के ठिकानों पर हवाई हमले किए.

डिजिटल डेस्क- जॉर्डन पर सैन्य अड्डे पर हुए ड्रोन हमले में अमेरिकी सैनिक मारे गए थे. इसके बाद से अमेरिकी सरकार ने सैनिकों की मौत का बदला लेने की बात कही थी.इसके बाद से अमेरिका एक्शन मोड में आ गया है. अमेरिका ने सीरिया और इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया के ठिकानों पर हवाई हमले किए. एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका की हवाई बमबारी में 6 मिलिशिया के लड़ाके मारे गए. अमेरिका ने कई ठिकानों पर हमला किया.

इस हमले पर जानकारी दी गई कि अमेरिकी सेना ने 125 से अधिक युद्ध सामग्री के साथ 85 से अधिक ठिकानों पर हमला किया. वहीं, सीरिया की सरकारी मीडिया ने कहा कि सीरिया के रेगिस्तानी इलाकों और इराक से लगती सीमा के पास स्थित ठिकानों पर अमेरिकी हमले में कई लोग हताहत और घायल हुए हैं.

बता दें कि इस हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने एक बयान में कहा कि अमेरिका मध्य- पूर्व में संघर्ष नहीं चाहता है. लेकिन अगर किसी ने अमेरिका को नुकसान पहुंचाया तो हम उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे.

Related Articles

Back to top button