Amethi: Tiloi में बोले CM Yogi- आज गांव-गरीब का हो रहा विकास, अन्नादाता किसानों को दे रहे खुशहाली…

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज अमेठी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा की। तिलोई में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा, वोटबैंक की तमन्ना प्रगति में बाधक है। 2017 के बाद प्रदेश में परिवर्तन हुआ। अमेठी में मेडिकल कॉलेज बन रहा।

सपा के पास विकास का विजन नहीं था। सपा के एजेंडे में विकास,सुख,संमृद्धि नहीं। सपा का राजनीतिक आधार जाति-मजहब। सपा ने सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया। आज गांव-गरीब का विकास हो रहा है। अन्नादाता किसानों को खुशहाली दे रहे है। सरकार बनते ही कर्जमाफी की थी। एंटी रोमिया स्क्वायड की स्थापना की। गोवंश के साथ-साथ फसल की रक्षा करेंगे।

बता दें, यूपी चुनाव के चौथे चरण के लिए 9 जिलों में मतदान हो रहा है। जिसमें पीलीभीत,लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव,रायबरेली, फतेहपुर और बांदा जिले में आज मतदान हो रहा है। चौथे चरण के 624 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। चौथे चरण में 2 करोड़ 12 लाख 90 हजार 564 मतदाता हैं, जिसमें 1 करोड़ 14 लाख 3 हजार 306 पुरुष मतदाता है, 98 लाख 86 हजार 286 महिला मतदाता हैं। वहीं 972 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

Related Articles

Back to top button