कांग्रेस की न्याय यात्रा के बीच सपा ने शुरू किया पीडीए टूर और पंचायत, अखिलेश यादव ने बताई रणनीति

लोकसभा चुनाव 2024 में चंद महीने बचे हैं। NDA को चुनौती देने के लिए INDIA गठबंधन तैयार है…उत्तर प्रदेश में बीजेपी को टक्कर देने के लिए...

लोकसभा चुनाव 2024 में चंद महीने बचे हैं। NDA को चुनौती देने के लिए INDIA गठबंधन तैयार है। उत्तर प्रदेश में बीजेपी को टक्कर देने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों सक्रिय नजर आ रहे हैं। बुधवार को सपा ने पीडीए यात्रा की शुरुआत कर शक्ति प्रदर्शन शुरू कर दिया है । यह यात्रा एक फरवरी तक चलेगी। यात्रा के माध्यम से पार्टी के विजन को जन-जन तक पहुंचाएंगे। यात्रा ऐसे समय पर शुरू हुई है, जब कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा को निकाल रहे हैं।

राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर पूर्वी भारत से पश्चिम भारत तक करीब 6,700 किलोमीटर  का यात्रा करेंगे। ऐसे में उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के इस यात्रा को अहम माना जा रहा है। इससे पहले सपा ने 2022 में रथयात्रा निकाली थी। यह यात्रा भी कुछ वैसा ही होने वाला है। पीडीए यात्रा अखिलेश यादव की नेतृत्व में निकाली जा रही है…यात्रा का स्लोगन संविधान बचाओ, देश बचाओ है। 

अखिलेश यादव ने बुधवार को सपा कार्यालय से प्रेस वार्ता कर राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होने को लेकर भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा अपने कार्यक्रमों में नही बुलाती, कांग्रेस अपने कार्यक्रमों में नही बुलाती। इसलिए यह यात्रा समाजवादी आंदोलन हैं, सपा इसे अपनी तरह से निकालेगी।

अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पीडीए यात्रा और पीडीए पंचायत शुरू की जाएगी। जिस तरह से संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को नष्ट करने की कोशिश की जा रही है, ऐसे में पीडीए की यह यात्रा हमारे संविधान के रक्षक के रूप में काम करेगी। सपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो समाजवादी मूल्यों की रक्षा कर रही है।

Related Articles

Back to top button