कांग्रेस से अधूरी बात के बीच सपा ने जारी किया एक और लिस्ट, INDIA गठबंधन को झटका

उत्तर प्रदेश की प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस अपना दावा ठोंक रही थी, अब सपा ने वहां से अपना उम्मीदवार घोषित कर उसको बड़ा झटका दिया है।

डिजिटल डेस्क: उत्तर प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट का ऐलान कर दिया है। अपनी लिस्ट में समाजवादी पार्टी ने गाजीपुर से भी उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है। पार्टी ने गाजीपुर से BSP सांसद अफजाल अंसारी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

नए लिस्ट में और किसका नाम शामिल

वहीँ, मोहनलालगंज से आरके चौधरी, मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक, आंवला से नीरज मौर्य, शाहजहांपुर से राजेश कश्यप, हरदोई से उषा वर्मा, मिश्रिख से रामपाल राजवंशी, प्रतापगढ़ से एसपी सिंह पटेल, बहराइच से रमेश गौतम, गोंडा से राकेश वर्मा की बेटी श्रेया वर्मा और चंदौली से वीरेंद्र सिंह को अपना कैंडिडेट घोषित किया है। सपा 16 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का इससे पहले ही ऐलान कर चुकी है।

कांग्रेस के लिए भी मुसीबत

अब जब सपा ने गाजीपुर से BSP सांसद अफजाल अंसारी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है तब यह चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर यहाँ से बसपा किसको अपना उम्मीदवार बनाएगी। कुछ ऐयासी जानकारों का तो यह भी मानना था कि कांग्रेस, उत्तर प्रदेश की प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर अपना दावा ठोंक रही थी अब सपा ने INDIA गठबंधन और कांग्रेस के लिए भी बड़ा मुसीबत खड़ा कर दिया है। पार्टी ने प्रतापगढ़ से अपने उम्मीदवार एसपी सिंह पटेल के नाम का ऐलान किया है। यह फैसला भी ऐसे समय पर लिया गया है जब सपा सुप्रीमो अखिलेश ने यूपी पहुंचे राहुल गाँधी के यात्रा में शामिल होने के सवाल पर पहले सीट शेयरिंग फाइनल करने के मुद्दे पर बयान दिया था।

Related Articles

Back to top button