डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र ने उठाया बड़ा कदम, गृह मंत्रालय ने जारी किया ये निर्देश

गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों से कानून व्यवस्था को लेकर हर दो घंटे में स्टेट्स रिपोर्ट देने का निर्देश जारी किया है।

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और उसके बाद हत्या के मामले ने इन दिनों पूरे देश में हलचल तेज किया हुआ है। मामले को लेकर देशभर के डॉक्टरों में आक्रोश का माहौल है। देश भर में डॉक्टर विरोध प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। डॉक्टर्स से लेकर नर्सिंग स्टाफ तक सभी पीड़िता को इन्साफ दिलाने के लिए रोड पर उतरे हुए हैं। ऐसे में इन विरोध प्रदर्शनों की गंभीरता को मद्देनजर गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों से कानून व्यवस्था को लेकर हर दो घंटे में स्टेट्स रिपोर्ट देने का निर्देश जारी किया है।

मामले पर गृह मंत्रालय सख्त

खबर है कि गृह मंत्रालय ने विरोध-प्रदर्शनों को ध्यान में रखते हुए सभी राज्यों के पुलिस बलों को ‘‘हर दो घंटे’’ में एक्टिव रहने के साथ स्टेट्स रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। इसको लेकर मंत्रालय के तरफ से नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। जिसके तहत राज्य पुलिस बलों को निर्देश दिया गया है कि प्रदर्शनों के मद्देनजर सभी राज्यों की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखी जानी चाहिए।

नोटिफिकेशन में दिया गया है ये आदेश

नोटिफिकेशन में सभी राज्यों के पुलिस बलों निर्देश देते हुए लिखा है, ”कृपया इस संबंध में कानून और व्यवस्था की स्थिति की हर दो घंटे की रिपोर्ट शाम चार बजे से फैक्स/ ईमेल/ व्हाट्सएप द्वारा गृह मंत्रालय नियंत्रण कक्ष (नई दिल्ली) को भेजी जाए।” गृह मंत्रालय ने इस नोटिफिकेशन में राज्य पुलिस बलों को फैक्स और व्हाट्सएप नंबर के साथ ईमेल आईडी भी उपलब्ध कराई है, जिस पर वो लोग हर दो घंटे में स्थिति रिपोर्ट भेज सकते हैं।

प्रदर्शन से स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है बुरा असर

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के चलते देश के विभिन्न हिस्सों में डॉक्टर और अन्य चिकित्सा कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके इस प्रदर्शन से सबसे ज्यादा स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हुए हैं। दरअसल, प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सरकार स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ हिंसा की जांच के लिए एक केंद्रीय कानून बनाने के साथ अनिवार्य सुरक्षा और अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करने पर जोर दे।

Related Articles

Back to top button