
आज यूपी विधानसभा का बजट सत्र शुरू हुआ है। इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधान मंडल के दोनों सदनों को संबोधित किया। 3 हजार सड़कों का निर्माण किया गया। लखनऊ से गाजीपुर तक एक्सप्रेस-वे बनाया गया। राज्यपाल ने कहा, उत्तर प्रदेश विकास की ओर बढ़ चला है।
आनंदीबेन पटेल ने कहा, गरीबों को फ्री राशन उपलब्ध कराया गया। 20 सिंचाई योजनाओं को पूरा किया गया। यूपी में हवाई सेवा की मजबूती के लिए काम किया गया है। हर वर्ग को विकास की राह से जोड़ा गया है।
राज्यपाल बोली, UP डिफेंस कॉरिडोर पर तेजी से काम हुआ। पात्र लाभार्थियों की पेंशन राशि को बढ़ाया गया। किसानों का बकाया भुगतान किया गया। प्रदेश में हर घर नल योजना से लाभ मिल रहा है। आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के बाद सात विधेयक तथा चार अध्यादेश सदन से पास कराने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही को मंलगवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।








