अमित शाह बोले- सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार; बस विपक्ष सदन को चलने दें, राहुल गांधी ने किया पलटवार!

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में लगातार जारी गतिरोध के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को सरकार का पक्ष साफ करते हुए कहा कि एनडीए सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है और वह हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने विपक्ष से सीधे कहा कि वह स्पीकर को चर्चा के लिए पत्र दे और सरकार आज दोपहर 3 बजे से रात तक और कल दोपहर 3 बजे तक बहस करने को राजी है।

छिपाने को कुछ नहीं, PM मोदी की सरकार हमेशा तैयार

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार हमेशा से हर विषय पर चर्चा के लिए खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू पहले ही NEET मुद्दे पर चर्चा की बात कह चुके हैं। अब यह विपक्ष को तय करना है कि उसे बहस करनी है या उससे बचना है।

शाह ने विपक्ष के ‘भागने’ वाले आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि वे सत्र की शुरुआत से ही नियमित रूप से संसद आ रहे हैं और अपने चैंबर में मौजूद रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी और स्पीकर अनुमति दें, तो सरकार गंभीर मुद्दों पर चर्चा के लिए प्रश्नकाल तक स्थगित करने को तैयार है।

राहुल गांधी ने किया पलटवार

गृह मंत्री के इस बयान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, हम गृह मंत्री अमित शाह की कल्पनाओं को सुनने या उनके लेक्चर में कोई दिलचस्पी नहीं रखते। देश की युवा पीढ़ी यह जानना चाहती है कि छात्रों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया। बता दें कि विपक्ष लगातार राम मंदिर चढ़ावा चोरी और जंतर-मंतर पर पुलिस कार्रवाई को लेकर संसद में गृह मंत्री के बयान की मांग पर अड़ा हुआ है।

Related Articles

Back to top button