BJP के लोक कल्याण संकल्प पत्र कार्यक्रम में बोले Amit Shah, हर परिवार में कम से कम एक को रोजगार…

उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी कर दिया है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह संग लोक कल्याण संकल्प पत्र-2022 का अनावरण किया। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, आज जब मैं यहां 2022 के संकल्प पत्र की घोषणा करने के लिए यहां उपस्थित हूं, तब मुझे 5 साल पहले का दृश्य याद आता है।यही स्थान था, जहां 2017 में भाजपा ने संकल्प पत्र के रूप में उत्तर प्रदेश के विकास का एक दस्तावेज प्रदेश की जनता के सामने रखा था।

2017 से 2022 तक 5 साल भाजपा की इस प्रदेश में चली और आज मैं बड़े संतोष के साथ कह सकता हूं कि ये 5 साल उत्तर प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास और उपलब्धियों के रहे हैं।

भाजपा की सरकार ने, योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में खेती के लिए, किसानों के लिए ढेर सारे काम किए हैं। प्रधानमंत्री जी ने किसानों के लिए हर वर्ष 6 हजार रुपये बैंक अकाउंट में भेजने का काम किया है।

Koo App
• लखनऊ में महाराजा बिजली पासी किले को लाइट एवं साउंड शो जैसी सुविधाओं के माध्यम से एक विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेंगे। • बहराइच में महाराजा सुहेलदेव की स्मृति में भव्य स्मारक का निर्माण पूर्ण करेंगे। • कुंभ मेला 2019 के सफल आयोजन के बाद महाकुंभ 2025 का भव्य आयोजन विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ करेंगे। #भाजपा_का_संकल्प Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) 8 Feb 2022

5 साल पहले यूपी एक दंगा युक्त प्रदेश माना जाता था। विशेषकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और अवध क्षेत्र में माताओं और बहनों की सलामती नहीं थी। 5 साल की सरकार चलने के बाद आज प्रदेश से माफिया पलायन कर गए हैं और यहां कानून का राज स्थापित हुआ है।

5 साल की सरकार चलने के बाद आज प्रदेश से माफिया पलायन कर गए हैं और यहां कानून का राज स्थापित हुआ है। हमने एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का भी वादा किया था। आज मैं कहना चाहता हूं कि लगभग 2 हजार करोड़ की संपत्ति को भू-माफियाओं से मुक्त कराकर वहां गरीबों के आवास बन रहे हैं और कहीं शिक्षण संस्थान बन रहे हैं।

आज उत्तर प्रदेश में 1.80 लाख कोविड बेड मौजूद हैं और 541 नए ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत किए हैं, जिसमें से 200 प्लांट शुरू हो गए हैं और बाकी पर तेजी से काम हो रहा है। जेवर एयरपोर्ट जब बन जाएगा, तब उत्तर प्रदेश न केवल भारत में अपितु पूरे विश्व में इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में जाना जाएगा।

प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर भी आया है, पहले यहां गोलियां और कट्टे बनते थे, अब उनकी जगह गोले और तोपें बनेगी, जो देश की सुरक्षा में काम आएंगे। 2022 के संकल्प पत्र को घोषित करने से पहले मैं फिर से यूपी की जनता को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि 2027 चुनाव में जो भी संकल्प पत्र लेकर आएगा वो हमारे 2022 के संकल्प पत्र के परफॉर्मेंस के रिकॉर्ड से बेहतर करके आएगा।

सभी किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। 5 हजार करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री कृषि सिंचाई योजना शुरू की जाएगी। बोरवेल, ट्यूबवेल और तालाब एवं टैंक के निर्माण के लिए अनुदान दिया जाएगा।

सरदार वल्लभभाई पटेल एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन बनाया जाएगा। जिससे किसान अपनी उपज का ग्रेडिंग के हिसाब से ज्यादा दाम ले पाए
हम कानून बनाकर ऐसी व्यवस्था करेंगे कि अगर गन्ना किसान को 14 दिन के अंदर भुगतान नहीं मिलता है, तो उसका ब्याज चीनी मिल किसान को देगा

5 साल पहले यूपी एक दंगा युक्त प्रदेश माना जाता था। विशेषकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और अवध क्षेत्र में माताओं और बहनों की सलामती नहीं थी। 5 साल की सरकार चलने के बाद आज प्रदेश से माफिया पलायन कर गए हैं और यहां कानून का राज स्थापित हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी ने 130 करोड़ की जनता को मुफ्त कोरोना की वैक्सीन देकर, सबको सुरक्षित किया है और पूरे देश में सबसे ज्यादा टीकाकरण करने वाला राज्य आज उत्तर प्रदेश है। हमने एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का भी वादा किया था।

आज मैं कहना चाहता हूं कि लगभग 2 हजार करोड़ की संपत्ति को भू-माफियाओं से मुक्त कराकर वहां गरीबों के आवास बन रहे हैं और कहीं शिक्षण संस्थान बन रहे हैं

आज उत्तर प्रदेश में 1.80 लाख कोविड बेड मौजूद हैं और 541 नए ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत किए हैं, जिसमें से 200 प्लांट शुरू हो गए हैं और बाकी पर तेजी से काम हो रहा है। जेवर एयरपोर्ट जब बन जाएगा, तब उत्तर प्रदेश न केवल भारत में अपितु पूरे विश्व में इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में जाना जाएगा। प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर भी आया है, पहले यहां गोलियां और कट्टे बनते थे, अब उनकी जगह गोले और तोपें बनेगी, जो देश की सुरक्षा में काम आएंगे।

Related Articles

Back to top button