अमित शाह करेंगे BJP-RLD गठबंधन का ऐलान, दो विधायक बनेंगे मंत्री, जयंत की पत्नी लड़ेंगी लोकसभा चुनाव !

लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में भाजपा ने सारी रणनीति बना ली है। राष्ट्रीय लोकदल और भाजपा की राहें एक हो गई हैं। इस नए गठबंधन का ऐलान गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। भाजपा-आरएलडी गठबंधन के ऐलान के बाद यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार होगा।

मेरठ. लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में भाजपा ने सारी रणनीति बना ली है। राष्ट्रीय लोकदल और भाजपा की राहें एक हो गई हैं। इस नए गठबंधन का ऐलान गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। भाजपा-आरएलडी गठबंधन के ऐलान के बाद यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार होगा। बताया जा रहा है, आरएलडी के दो विधायक मंत्री बनेंगे, वहीं आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी की पत्नी चारू चौधरी बागपत से चुनाव लड़ सकती है।

राष्ट्रीय लोकदल-भाजपा का गठबंधन एक कदम आगे बढ़ गया है। बीजेपी से अमित शाह नए गठबंधन का ऐलान करेंगे। यूपी की सरकार में रालोद के 2 विधायक मंत्री बनेंगे। खबर है कि शामली, मुजफ्फरनगर के 2 विधायक मंत्री बनेंगे। गठबंधन के औपचारिक ऐलान के बाद यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार होगा।

जयंत चौधरी की पार्टी आरएलडी को लोकसभा चुनाव में बिजनौर, बागपत की सीटें मिल सकती है। बिजनौर से बसपा के मलूक नागर चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं बागपत से जयंत की पत्नी चारू गठबंधन से प्रत्याशी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button